Sat. Jul 18th, 2026

थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पुर्णकर न्यायालय भेजा

थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पुर्णकर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना जोगिया उदयपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 94/2026, धारा 65(1), 87, 137(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी अजय पुत्र दूधनाथ, निवासी ग्राम गोपालपुर टोला कैथवलिया, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज की तलाश की जा रही थी।जिसको पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के कालानमक ढाबा पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार यादव, मुख्य आरक्षी श्रीनन्द यादव तथा मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और समाज में कानून का भय बना रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *