जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 21 जुलाई 2026
थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग कर पारिवारिक विवाद का किया सफल निस्तारण!दम्पति ने पुनः साथ रहने का लिया संकल्प
सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में, मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन मे व दुर्गा प्रसाद प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ के नेतृत्व मे आज दिनांक 21.07.2026 को थाना ढेबरूआ मिशन शक्ति केन्द्र पर खातीजा खातून पत्नी अशरफ अली, निवासी ग्राम संसरी थाना ढेबरूआ, जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अपने पति के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद के संबंध में उपस्थित हुईं। महिला ने अवगत कराया कि विवाद उनके संयुक्त परिवार के अन्य सदस्यों के बीच उत्पन्न मतभेद के कारण था,जिसके चलते दंपति कुछ समय से बहुत परेशान थे । तथा समस्या के समाधान के लिए थाना ढेबरूआ मिशन शक्ति केन्द्र पर उपस्थित हुए,प्रकरण की गंभीरता के गंभीरता से लेते हुए थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की,तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए आपसी संवाद स्थापित कराया तथा पारिवारिक जीवन के महत्व, विश्वास एवं आपसी सामंजस्य के संबंध में समझाया गया।
थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम के सकारात्मक एवं मानवीय प्रयासों के फलस्वरूप दोनों पक्षों ने अपने सभी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने तथा भविष्य में सौहार्दपूर्ण एवं सुखद पारिवारिक जीवन व्यतीत करने की सहमति व्यक्त की,काउंसलिंग के उपरांत दोनों पति-पत्नी प्रसन्नतापूर्वक अपने घर के लिए रवाना हुए,तथा थाना ढेबरूआ पुलिस के इस मानवीय, संवेदनशील एवं सराहनीय प्रयास के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

