जनपद सिद्धार्थनगर-दिनांक 30.06.2026
नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी को थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, व क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेन्दु सिंह के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह थाना शिवनगर डिडई के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान वांछित के गिरफ्तारी अभियान के तहत आज दिनांक 30.03.2026 को थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 45/2026 धारा 137(2),87,70(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त परवेश पुत्र राधेश्याम निवासीगण डड़वा भईया थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को तिगोड़वा करही मार्ग से जोगिया खुर्द तिराहे से गिरफ्तार कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा।वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 मृत्युंजय मिश्र,का0 शनि यादव,का0 अभिनव शामिल रहे।

