जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 30.06.2026
02 नफर वारण्टी को थाना खेसरहा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
जनपद सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बाँसी के कुशल पर्यवेक्षण, अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 30.06.2026 को थाना खेसरहा पुलिस द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसी सिद्धार्थनगर द्वारा निर्गत एनबीडब्लु वारण्ट से सम्बन्धित 02 वारन्टीगण (1)इन्द्रजीत उर्फ पन्नू रिखई निवासी परोई थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर,(2)द्वारिका यादव पुत्र रमई यादव निवासी पेडारी बुजुर्ग थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय जे0एम0 बांसी जनपद सिद्धार्थनगर भेजा।उपरोक्त एनबीडब्लु वारण्ट से सम्बन्धित 02 वारन्टीगण को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कुंज बिहारी तिवारी,का0 स्वयम्बर सिंह,का0 रतनदीप गोड़ शामिल रहे।

