Mon. Jul 20th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने समस्त मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने समस्त मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने समस्त मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ग्राम प्रधान संगठन आपकी सेवा में ज्ञापन प्रस्तुत कर रहा है,जिसे स्वीकार कर मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों के माध्यम से कियान्वित कराने की कृपा करें।तथा कृत कार्यवाही से भी संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मांग किया कि गर्मी/बरसात का मौसम है पीने के लिए स्वच्छ जल हेतु नल/हैण्डपम्प की मरम्मत “गांवों तथा स्कूलों में लगे वाटर कूलर को ठीक कराया जाए। उन्होंने बताया कि बरसात की तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम सभा की गलियों की साफ सफाई व स्वच्छता हेतु संबंधित को आपके द्वारा दिशा निर्देशित किया जाए। साथ में पूर्व में कराए गए आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा अन्नपूर्णा भवनों का भुगतान शीघ्र कराने की कृपा करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में बैंकों के कोड नं0 बदलने से कुछ फर्मे डिस्टर्ब हो गयी हैं। इसलिए उनके भुगतान कराने हेतु डीसी मनरेगा से निर्देश देकर खाता तथा जी०एस०टी० के डिस्टर्ब होने पर नई व्यवस्था कराया जाए।ग्राम पंचायतों के सभी लम्बित भुगतान शीघ्रातिशीघ्र करोन हेतु पंचायत सचिवों को प्रभावी रूप से आदेश देने का कष्ट करें,जिससे भुक्तान में दिक्कत न हो।

बरसात से पहले नाला सफाई व मरम्मत तथा जल भराव की समस्या को दूर कराया जाए।बरसात में हुए सड़कों व कच्चे मार्गों पर बने गढढों में मिट्टी भराव हेतु आवश्यक निर्देश देकर गड्ढा मुक्त करवाया जाए।उन्होंने मांग किया कि विधायक निधि तथा सांसद निधि से लगाई गयी हाई मास्क लाइटस की मरम्मत के लिए बिजली विभाग के एक्सियन/अधिशाषी अभियंता को दिशा निर्देश देकर ठीक कराया जाए।

चकरोड तथा खेतों की ओर जाने वाले रास्तों को ठीक कराने/मरम्मत कराने हेतु संबंधित को निर्देश देकर ठीक कराया जाए। उन्होंने मच्छर मारने की दवा के छिड़काव के लिए सी0एम0ओ0 को कहकर कीट नाशक छिड़काव करवाया जाए,जिससे डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से लोगों का बचाव हो।वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के शीघ्रातिशीघ्र कियान्वित कराया जाए।

जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति में निर्णय लेकर जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों का कायाकल्प, प्राथमिक स्कूल का कायाकल्प तथा स्कूल भवन का मरम्मत,फर्श मरम्मत आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से सम्बन्धित, आवश्यक कार्य पशुपालन से सम्बन्धित आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा पंचायत भवनों की मरम्मत एवं सुदृढीकरण विषयों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सरकारी सामानों की चोरी की घटनाओं को रोकने तथा यदि ऐसी घटना यदि कारित हुई है तो दोषियों को चिन्हित कर प्रशासन द्वारा कठोरतम कार्यवाही किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मंडल आयुक्त एवं जिलाधिकारी से सादर निवेदन किया है कि कृपया उपरोक्त ज्ञापन को स्वीकार करके आपके द्वारा की गई कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।

प्रतिलिपि निम्न की सेवा में सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।

1) मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।

2) मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।

3) अपर मुख्य सचिव गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।

4) अपर मुख्य सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।

5) अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।

6) श्रीमान प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।

भवदीय: कौशल किशोर पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संगठन, उ0प्र0।ग्राम व पो0 ऊँचा,औरैया उ0प्र0 पिनकोड- 206129 मोबाइल नंबर- 8126397610

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *