Sun. Jul 19th, 2026

जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को दिया निर्देश!नालो की सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराये

सिद्धार्थनगर 18 जुलाई 2026

जिलाधिकारी ने वी-मार्ट के सामने, हाइडिल तिराहा पर हुए जलजमाव का मौके पर किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को दिया निर्देश!नालो की सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराये

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा भारी बारिश से नगर पालिका परिषद, सिद्धार्थनगर क्षेत्र में हुए जलजमाव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वी-मार्ट के सामने, हाइडिल तिराहा का मौके पर निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर को नालो की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया,उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में जल जमाव है,उसके निकासी की समुचित व्यवस्था कराये,इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *