चित्रकूट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
300 शैय्याओं वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री ने भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के पुनरुत्थान, गोवंश संरक्षण, किसानों एवं युवाओं को स्वरोजगार के लिए अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
चित्रकूट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सपा को ठेका, पट्टा और जमीनों पर कब्जा करने से फुर्सत नहीं,राम नहीं, बाबर को आदर्श मानते हैं समाजवादीः योगी
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुंचाने तथा सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी ने 300 शैय्याओं वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने,मंदाकिनी नदी के पुनरुत्थान, गोवंश संरक्षण, किसानों एवं युवाओं को स्वरोजगार के लिए अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने चित्रकूट धाम मंडल के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर विभिन्न विकास कार्यों की कार्ययोजनाओं को अनुमोदन प्रदान किया तथा सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

