Thu. Jul 9th, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने मिर्जापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री योगी ने मिर्जापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों का विस्तृत एस्टीमेट तत्काल तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया जाए,ताकि 15 जुलाई, 2026 तक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए 15 अगस्त तक निर्माण कार्यों के लिए धनराशि अवमुक्त की जा सके

मीरजापुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मीरजापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों का विस्तृत एस्टीमेट तत्काल तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि 15 जुलाई, 2026 तक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए 15 अगस्त तक निर्माण कार्यों के लिए धनराशि अवमुक्त की जा सके।मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि मीरजापुर नगर की प्रमुख सड़कों तथा माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर एवं कालीखोह मंदिर को जोड़ने वाले सभी मार्गों को स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित किया जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *