Sun. Jul 19th, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनपद सीतापुर को दिया दूसरा 6 लेन का बड़ा तोहफ़ा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनपद सीतापुर को दिया दूसरा 6 लेन का बड़ा तोहफ़ा

लखनऊ-सीतापुर 6-लेन हाईवे को मिली स्वीकृति,क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर

सीतापुर। लखनऊ इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से सीतापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-24) को 6-लेन हाईवे के रूप में विकसित किए जाने की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस परियोजना से लखनऊ, सीतापुर और आसपास के जनपदों के लाखों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा जाम की समस्या से राहत मिलेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार सिंह ने इस महत्तपूर्ण परियोजना की स्वीकृति पर माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देश के गौरव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को 6-लेन किए जाने की मांग उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उठाई थी। अब परियोजना को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *