19 करोड़ 66 लाख 11 हज़ार रुपए से ज़्यादा की लागत से उच्चीकृत होगा पीएससी बढ़नी! शासन से मिली स्वीकृति – विनय वर्मा
बढ़नी स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड होकर 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा तथा साथ ही 20 बेड का जच्चा बच्चा केंद्र भी बनेगा- विनय वर्मा
हम सिर्फ लोगों की तरह झूठे विकास का वादा नहीं करते! शोहरतगढ़ के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं – विनय वर्मा
नौ करोड़ 83 लाख पाँच हज़ार रुपए राशि की प्रथम किश्त भी शासन द्वारा जारी की गई- विनय वर्मा
विधायक ने कहा कि बढ़नी पीएससी को सीएससी में परिवर्तित किए जाने से शोहरतगढ़ विधानसभा के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विधानसभा शोहरतगढ में क्षेत्र की जनता के सहयोग से बहुत ही खुशी का क्षण है कि अपसाके द्वारा प्राप्त सहयोग और हमारे निरंतर प्रयास सबप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा 19 करोड़ 66 लाख 11 हज़ार रुपए से ज़्यादा की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी को उच्चीकृत करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएससी में परिवर्तित किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस अनुमोदित कार्य हेतु नौ करोड़ 83 लाख पाँच हज़ार रुपए राशि की प्रथम किश्त भी शासन द्वारा अवमुक्त कर दी गई है। अब बढ़नी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड होकर 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा तथा साथ ही 20 बेड का जच्चा बच्चा केंद्र भी बनेगा।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आज तक शोहरतगढ़ में यह ऐतिहासिक कार्य पूर्व में किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा कभी नहीं हो पाया। लेकिन विधानसभा शोहरतगढ़ की सम्मानित जनता के आशीर्वाद से यह बड़ा कार्य लंबे प्रयासों के बाद संभव हो पाया है । इस कार्य से शोहरतगढ़ में स्वास्थ्य का बड़ा बुनियादी ढाँचा तैयार होगा और क्षेत्र के लोगों को अपने घर के नजदीक स्वास्थ्य की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ के विकास और समृद्धि के लिए रात दिन प्रयासरत हूँ। मैंने जो वादा किया था कि जब तक यह कार्य शासन द्वारा स्वीकृती नहीं मिल जाती तब तक हम प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने कहा कि यह मेरी सफलता नहीं आप सभी क्षेत्र की जनता की अपार सफलता है,विधायक ने स्वास्थ्य से जुड़े इस सराहनीय कार्य की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और उप- मुख्यमंत्री को क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित कर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने बताया कि अन्य सभी प्रस्तावों को भी जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए प्रयासरत हूँ। मुझे पूरी उम्मीद है कि शोहरतगढ़ विधानसभा में जो भी कार्य शेष हैं वह बहुत जल्द पूर्ण होंगे। विनय वर्मा,विधायक, 302 विधानसभा शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर।


