लखनऊ: राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 को लिखा पत्र
लखनऊ: राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को भेजकर आग्रह किया है कि आगामी बेसिक शिक्षा सत्र के सम्बन्ध में आपकी सेवा में निम्न विन्दुओं को स्वीकार कर विन्दुवार क्रियान्वित कराने की कृपा करे।
1) निजी स्कूल जो एक-एक ग्राम सभा एक-एक या उससे ज्यादा खुलने दिये गया। उनकी सघनता पूर्वक जाँच किये जाये तथा मानक पूरे न होने की दशा में उसकी मान्यता रद्द किया जाये।
2) जो अभिभावक मंहगे स्कूलों को फीस किताबे, यूनीफार्म, वाहन फीस आदि का खर्चा बहन कर पा रहे है उन्हें गरीब न माना जाये।
3) अनुमन्य शासकीय सुविधाये दिलाने में प्राइमरी स्कूल के प्रप्यानाध्यापकों की भी प्रभावी व महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की जाये। ताकि अभिभावक सीधे विद्यालय के सम्पर्क में रहे। यह स्थित छात्र संख्या बढ़ाने में तथा तथा छात्रों को नियमित स्कूल भेजने में सहायक होगी। इसको अनिवार्य तौर पर लागू कराने की कृपा करे।
4) सरकारी अनुदान से मिलने वाली सारी सुविधायें सीधे स्कूल के माध्यम से दिलाई जाये,ताकि शत प्रतिशत बच्चों को उसका लाभ मिल सके।
5- प्राइमरी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर साफ सफाई व फुल डेकोरेट किया जाए,ताकि बच्चे उससे आकर्षित होकर सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा एडमिशन कराएं।
6) स्कूलों को वार्षिक आवश्यक व्यय के लिये दी जाने वाली ग्रान्ट दुगनी कर दी जाये। तथा जहाँ छात्र संख्या 150 से अधिक है। वहाँ चार गुनी कर दी जाये,ताकि स्कूल परामुखापेक्षी न रहे,स्वावलम्बी बने।
7) प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों के अधिकार बढ़ाये जाये। प्रधानाध्यापक को शिक्षा के उन्नयन हेतु तथा बच्चा की सुविधा सम्बन्धी कोई भी निर्णय लेने के लिये पूरी तरह
अधिकृत रखा जाये।
8) प्राइमरी शिक्षकों को अनावश्यक तनाव से मुक्त रखा जाये,जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सके।
9) M.D.M में बन रहे भोजन को और अधिक पौष्टिक व स्वादिस्ट वनवाया जाये। इसके लिये खाद्यान्न व्यंजन कास्ट, रसोईयों का मानदेय आदि महगाई के सापेक्ष बढ़ाया जाये।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से आग्रह किया कि उपरोक्त 09 विन्दुओं को स्वीकार कर विन्दुवार कार्यवाही कराने तथा संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।
भवदीय: कौशल किशोर पान्डेय प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश।
मोबाइल नंबर- 8126397610

