Thu. Jul 2nd, 2026

एंटी करप्शन टीम ने उसका बाजार ब्लॉक परिसर में संविदाकर्मी को दस हज़ार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

एंटी करप्शन टीम ने उसका बाजार ब्लॉक परिसर में संविदाकर्मी को दस हज़ार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

गूगल फाइल फोटो

उसका बाजार,सिद्धार्थनगर। उसका बाजार ब्लॉक परिसर में एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक के पद पर तैनात संविदाकर्मी पंकज कुमार को 10 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। संविदाकर्मी ने ब्लॉक में आपूर्ति की गई सामग्री के भुगतान के नाम पर पैसों की डिमांड की थी। एंटी करप्शन टीम ने उसके खिलाफ सिद्धार्थनगर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार ई-टेंडरिंग के माध्यम से कुछ दिन पूर्व ब्लॉक में जरूरी सामान की आपूर्ति हुई थी, इसके भुगतान के लिए विगत कई दिनों से संबंधित आपूर्तिकर्ता ब्लाक के चक्कर लगा रहा था। यहां उसकी मुलाकात पंकज कुमार से हुई जिसने ब्लॉक के उच्चाधिकारी से भुगतान कराने का आश्वासन दिया और इसके बदले में कमीशन की मांग की।

कई बार दौड़ाने के बाद भी जब भुगतान की पत्रावली आगे नहीं बढ़ी तो पीड़ित ने एंटी करप्शन से संपर्क किया। एंटी करप्शन की टीम ने पंकज कुमार को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बुधवार की दोपहर आपूर्तिकर्ता ब्लाक परिसर में स्थित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ब्लाक मिशन प्रबंधक पंकज कुमार को 10 हजार का घूस दिया। जैसे ही प्रबंधक ने पैसे हाथ में लेकर जेब में डाला वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें धर दबोचा। एंटी क्रॉप्शन ने बीएमएम को पकड़कर सिद्धार्थनगर कोतवाली लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।सोर्स विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *