Wed. Jul 15th, 2026

सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वाधान मे डीएफओ नीला एम. के निर्देश पर यशोदा देवी पांडे कन्या इंटर कॉलेज इटवा में सहजन पौध का वितरण किया गया

सिद्धार्थनगर-14 जुलाई 2026

सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वाधान मे डीएफओ नीला एम. के निर्देश पर यशोदा देवी पांडे कन्या इंटर कॉलेज इटवा में सहजन पौध का वितरण किया गया

सिद्धार्थनगर।सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर डीएफओ नीला एम. के निर्देश पर वन विभाग इटवा रेंज में मोहम्मद इलियास खान क्षेत्रीय वनाधिकारी इटवा के देखरेख में श्रीमती यसोदा देवी पांडे कन्या इंटर कॉलेज इटवा में सहजन भंडारा का आयोजन किया गया, तथा सहजन पौध का वितरण मोहम्मद इलियास खान क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा किया गया तथा विद्यालय परिसर में सहजन पौधे का रोपण प्रधानाचार्य रंजना पांडे व शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।इस अवसर पर ओमनाथ कर्ण डिप्टी रेंजर,वनरक्षक मनीष, अमरजीत, अरुण तथा समस्त वन विभाग के स्टाफ व विद्यालय स्टाफ तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। उक्त क्रम में छविनाथ त्रिपाठी क्षेत्रीय वन अधिकारी डुमरियागंज तथा राजेश कुमार कुशवाहा क्षेत्रीय वन अधिकारी नौगढ़ के देखरेख में सहजन भंडारा का सफल आयोजन किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *