Thu. Jul 23rd, 2026

प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर शुक्रवार को आयोजित होगा ‘ग्राम चौपाल’ कार्यक्रम – केशव मौर्य

प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर शुक्रवार को आयोजित होगा ‘ग्राम चौपाल’ कार्यक्रम – केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से ‘ग्राम चौपाल’ आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच बनेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। ग्राम चौपाल में प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि यदि किसी विषय का तत्काल निस्तारण संभव न हो तो उसके लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर संबंधित अधिकारी उसकी नियमित निगरानी करें तथा शिकायतकर्ता को प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन एवं जनसेवा के संकल्प के अनुरूप सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और नागरिकों को सुखमय एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से ग्राम चौपाल को जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि ग्राम चौपाल केवल एक औपचारिक बैठक नहीं है, बल्कि यह जवाबदेह, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन की पहचान है। इसका उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को उनकी सामान्य समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय अथवा लखनऊ तक आने की आवश्यकता समाप्त करना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *