सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पाल समाज के 200 लोगों का किया सम्मानित
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के संयोजन में पाल समाज के लोगों ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लिया संकल्प
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी अध्ययन केंद्र बृजभूषण तिवारी सभागार में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के संयोजन में पाल समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस दौरान पाल समाज के करीब 200 लोगों को गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पाल समाज की लोककथाओं और लोकगीतों में आज भी उनके राजाओं, वीरों और पशुपालन संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। आधुनिक दौर में पाल समाज एक संगठित और प्रगतिशील समाज के रूप में आगे बढ़ रहा है तथा शिक्षा, राजनीति और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पाल समाज को राजनीतिक महत्व और प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में पाल समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान लोहिया सभागार में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक मणेन्द्र मिश्रा ने प्रदेश वि अध्यक्ष श्याम लाल पाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाल ने उन्हें माता अहिल्या बाई होलकर का स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के हाथों पाल समाज के करीब 200 लोगों को गमछा देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राम तीरथ पाल, राम लखन पाल, संतराम पाल, समपूरन पाल, किशन पाल, धर्मपाल, मंगरू पाल, घनश्याम पाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

