Wed. Jul 15th, 2026

कालानमक चावल ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 से 24 जुलाई तक-उपायुक्त शिवशंकर कुमार

कालानमक चावल ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 से 24 जुलाई तक-उपायुक्त शिवशंकर कुमार

सिद्धार्थनगर। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत कालानमक चावल ट्रेड में लाभार्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार 21 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग अधिकारी शिवशंकर कुमार, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने दी है।

उपायुक्त उद्योग के अनुसार साक्षात्कार के लिए गठित समिति की बैठक प्रतिदिन अपराह्न 12 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, सिद्धार्थनगर में होगी। योजना के तहत आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की गई है, ताकि चयन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जा सके। गूगल फाइल चित्र।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *