जवाहर भवन में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,समय रहते टला बहुत बड़ा हादसा
कर्मचारी संघ ने जर्जर वायरिंग और सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की
लखनऊ से न्यूज 17 इंडिया संवाददाता खुर्शीद आलम की रिपोर्ट..
सूत्रों के अनुसार आग जवाहर भवन की कैंटीन में लगी…लखनऊ के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन की कैंटीन में सोमवार को अचानक आग लग गई. आग लगते ही भवन में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग कैंटीन क्षेत्र तक सीमित रही. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भवन के संबंधित हिस्से को खाली करा दिया गया है…
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. लखनऊ के जवाहर भवन में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है।जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं. घटनास्थल से जो तस्वीरें, वीडियो सामने आए हैं, वो यह बताने को काफी है कि आग कितनी भीषण है। फिलहाल मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि जवाहर भवन की कैंटीन में आग लगी है। हालांकि गनीमत यही रही कि आग लगने से पहले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. आज 20 जुलाई, सोमवार को सुबह 9:30 बजे जवाहर भवन स्थित कोषागार बिल्डिंग के चौथे मंजिल पर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। गनीमत यही रही की हादसे के समय बिल्डिंग में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग से खाद एवं रसद विभाग का मीटिंग हॉल, कैंटीन और लिफ्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया।
उपरोक्त घटना के बाद कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। संघ के अध्यक्ष समर जीत सिंह और महासचिव हेमंत कुमार गूजर ने प्रशासन से मांग की कि जवाहर भवन और इंदिरा भवन में सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था को पुख्ता किया जाए,ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दुबारा न हो।संघ ने मांग किया कि मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे निष्प्रयोज्य खड़े वाहनों को तत्काल हटाया जाए और बिल्डिंग में लगे फायर अलार्म, वातानुकूलित प्लांट व 50 वर्ष पुरानी जर्जर वायरिंग का जीर्णोद्धार कराया जाए। संघ ने आग लगने की घटना पर खेद व्यक्त करते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। बैठक में संघ के संरक्षक आलोक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत कुमार रावत, उपाध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मुन्तजिर मेहंदी, मंत्री निखिल सिंह, संगठन सचिव राम केवल,पंकज रावत, कोषाध्यक्ष विनय शुक्ला, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार और गौरव मिश्रा उपस्थित रहे।


