Thu. Jul 9th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को दिया 17 सूत्रीय ज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को दिया 17 सूत्रीय ज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पांडे ने कहा कि प्रदेश के 58,000 ग्राम प्रधान प्रदेश सरकार के साथ था,और सदैव साथ रहेगा

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह पूर्वक सफर निवेदन किया है, कि निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाने के अत्यन्त जनहितकारी ऐतिहासिक तथा सर्वथा उचित निर्णय लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है,उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान संगठन सदैव प्रदेश सरकार के साथ था,और सदैव साथ रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने कहा कि कृपया आपके द्वारा लिए गए इस महान निर्णय को यथावत कायम रखने के लिये हर सम्भव प्रयास करने की कृपा करें। प्रदेश अध्यक्ष पांडे ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से अनुरोध किया है कि कृपया सम्बन्धित प्रदेश स्तर के उच्च- अधिकारियों तथा मण्डल स्तर के उच्च- अधिकारियों एवं प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी को आपके द्वारा निर्देश देने की कृपा करें! मौजूदा परिस्थति के मद्देनज़र ग्राम प्रधान संगठन उ0.प्र0. आपकी सेवा में निम्न 17 सूत्रीय ज्ञापन प्रस्तुत कर रहा है,जिसको स्वीकार करने की कृपा करे।

1) निवर्तमान ग्राम प्रधान, प्रशासक एवं पंचायत सचिव के संयुक्त डोंगल से पूर्व की माँति धन आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि ग्राम पंचायत का विकास पूर्व की भाँति यथावत् होता रहे,प्रक्रिया शीघ्र लागू हो।

2) गर्मी और बरसात का मौसम है, पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों में हैन्ड पम्प मरम्मत, गाँवों तथा स्कूलों में लगे वाटर कूलर की अति शीघ्र मरम्मत के लिये दिशा निर्देश व वित्तीय शक्तियां सचीव एवं प्रशासक को दिये जायें, ताकि शीघ्रतिशीघ्र समुचित व्यवस्था हो सके।

3) बरसात आ गयी है,गाँव, गलियों, नालों तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई व स्वच्छता हेतु दिशा निर्देश दिये जायें,ताकि ग्रामीणों को असुविधा न हो।

4) गलियों,नालियों व नालों आदि की टूट-फूट की मरम्मत के लिये शासन द्वारा धन आवंटित कर दिशा निर्देश दिये जायें।

5) जल भराव की स्थिति में गलियों के जल निकासी हेतु अन्डरग्राउन्ड नाली बनाने हेतु धन आवंटित कर दिशा निर्देश दिये जाये। ताकि वरसात का पानी गलियों में जलजमाव न हो और घरों में न भरे।

6) पूर्व में कराए गए मनरेगा के समस्त लंबित भुगतान (इन्टर लॉकिंग,अमृत सरोवर, बाउन्ड्रीवाल, आँगन वाड़ी, अन्नपूर्णा भूवन तथा नाला आदि के भुगतान शीघ्रातिशीघ्र शासन द्वारा निर्देश देकर करवाया जाये।

7) बैंको के कोड नंबर वदलने से कुछ फर्म डिस्टर्व हो गयी है, उनके भुगतान कराने हेतु उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित करें। जिससे खाता तथा जीएसटी के डिस्टर्व होने पर नयी व्यवस्था कराने की कृपा करे।

8) उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में बरसात शुरू है। नाला सफाई व मरम्मत, जल भराव तथा तालाबों के इन् लेट-आउट लेट आदि के रख रखाव हेतु दिशा-निर्देश देने की कृपा करे।

9) पक्की सड़कों व कच्चे मार्गों पर बरसात में हो गये गड्‌ढ़ो को गड्ढा मुक्त करने हेतु निर्देश दिये जायें।

10) उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में जनता द्वारा चुने हुए साँसद तथा विधायक, सदस्य राज्य सभा, सदस्य विधान परिषद, जिला पंचायत आदि की निधि से लगाई गयी हाईमास्क लाइट्स की मरम्मत के लिये दिशा निर्देश दिए जायें।

11) चकरोड तथा खेतों की ओर आने-जाने वाले रास्ते जो पूर्व में ग्राम पंचायतों द्वारा बनाये गये है, उनकी मरम्मत व मि‌ट्टी भराव के निर्देश दिये जायें।

12) बरसात के मौसम में उत्पन्न वीमारियों के बचाव के लिये गाँवों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा बुखार आदि की दवा की पर्याप्त व्यवस्था की जाये,तथा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के प्रत्येक गांव में मच्छर मारने की दवा के सघनतम छिड़‌काव के लिये प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी करे।

13) निवर्तमान ग्राम प्रधान जो शासन द्वारा प्रशासक बनाए गए हैं उनके द्वारा ग्राम सभा के विकास कार्यों के दौरान शान्ति सुरक्षा व्यवस्था व निवर्तमान ग्राम प्रधानों की व उनके परिवारजनो की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में त्वरित पुलिस व्यवस्था प्रदान की जाये, तथा प्रधान/प्रशासक द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर तत्काल एफआईआर. दर्ज करने हेतु उत्तरप्रदेश के समस्त थानों को स्पष्ट दिशा-निर्देश आपके द्वारा दिये जाये।

14) ग्रामसभा के विकास कार्यो तथा ग्राम सभा की जमीन की नाप-जोख के दौरान उत्पन्न हुये किसी विवाद पर ग्राम प्रधान/ प्रशासक व उनके परिवारजनों पर किसी भी प्रकार की कोई भी विधिक कार्यवाही न की जाये।

15) ग्राम प्रधानों/प्रशासक व उनके परिवारजनों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रदेश के समस्त थानों को हाई अलर्ट पर रखा जाये,ताकि उनकी जानमाल को क्षति न पहुंचे।

16) ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर गाँव के अन्दर की सरकारी जमीन प्राथमिक.पाठशाला व जूनियर हाई स्कूलों की जमीन पर हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाये।

17) प्रदेश के समस्त ग्रामीण इलाकों के विजली घरों की व्यवस्था चाक-चौबन्द रखी जाये । पुरानी मशीने व ट्रांसफार्मर व पुराने तार बदले जायें,ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित न होने पाए,जिससे पढ़‌ने वाले बच्चों, शिशुओं तथा बुजुर्ग ग्रामीणजन को काफी दिक्कत होती है।जिसके कारण तमाम काम वाधित होते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से आग्रह पूर्वक सादर निवेदन किया है कि उपरोक्त 17 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करने की कृपा करें। तथा आपके द्वारा कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने को कृपा करे।

कौशल किशोर पान्डेय, ‘प्रदेश अध्यक्ष’ ग्राम प्रधान संगठन उ0.प्र0. ग्राम+पो० ऊँचा,औरैया, पिन कोड- 204129
मोबाइल नंबर 8126397610

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *