Thu. Aug 6th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को भेजा पत्र

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन,लखनऊ को भेजा पत्र

औरैया,कानपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन,लखनऊ को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि ग्राम प्रधान की भाँति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त ग्राम प्रधान पद जैसा दायित्व निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक निर्वहन कर रहे है, कार्यकाल अवधि में मृत्यु के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की अनुकम्पा से दस लाख रुपया मिलता है।

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने आशंका जाहिर किया कि ऐसे में ईश्वर न करे! कि निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक पद पर जिसे शासन ने जिम्मेदारी दी है! कार्यकाल के दौरान किसी कारणवश प्रशासक” की मृत्यु हो गयी हो/या हो जाये तो उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उनके वारिस/वारिसान को भी दस-लाख रुपया सहायता राशि प्रदान करने की कृपा करें! कृपया शासन द्वारा की गई उपरोत कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।

(कौशल किशोर पाडेय) प्रदेश अध्यक्ष,ग्राम प्रधान संगठन, उ0प्र0 ग्राम व पो0 ऊँचा,औरैया। पिन कोड- 206129 मोबाइल नंबर-8126397610

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *