Thu. Aug 13th, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने बांसी में ₹311 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात! बोले,”अब प्रदेश में न दंगा है न कर्फ्यू” सब कुछ है चंगा

सिद्धार्थनगर: 09 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री योगी ने बांसी में ₹311 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात! बोले,”अब प्रदेश में न दंगा है न कर्फ्यू” सब कुछ है चंगा

मुख्यमंत्री योगी ने बुद्ध की धरती से अपने संबोधन में तिरंगा यात्रा,भगवान बुद्ध और काकोरी ट्रेन एक्शन का किया जिक्र

सिद्धार्थनगर: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी विधानसभा बांसी एवं डुमरियागंज की 311 करोड़ की लागत की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल,विधायक बांसी जय प्रताप सिंह,विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, मा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश सुभाष यदुवंश, प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, प्रबंधक रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी रानी वसुंधरा कुमारी, आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी,जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन, आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रबंधक रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी रानी वसुंधरा कुमारी द्वारा मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। सांसद जगदंबिका पाल एवं पूजा पाल द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा बांसी एवं डुमरियागंज की 311 करोड़ की लागत की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जनपद के विकास पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र दिया गया।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज विधानसभा बांसी एवं डुमरियागंज को 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया जा रहा है। सिद्धार्थ ही ज्ञान प्राप्त होने के बाद गौतम बुद्ध के रूप में जाने जाते हैं। गौतम बुद्ध के बचपन के नाम सिद्धार्थ के नाम पर इस जनपद का नामकरण सिद्धार्थनगर हुआ। 2500 बर्ष पूर्व यह धरती अपने वैभव के लिए विश्व विख्यात रही है यह क्षेत्र 75 वर्ष तक विकास में पीछे रहा और आकांक्षी जनपद बनकर रह गया। नीति आयोग द्वारा चयनित 112 जनपदों में जनपद सिद्धार्थनगर ने 25 करोड़ की पुरस्कार राशि प्राप्त की है विकास के पथ पर अग्रसर रहने वाला जनपद बनेगा। मेरा सौभाग्य है मुझे बांसी आने का मौका मिला है आज मैं काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े कार्यक्रम में था। उन्होंने कहा कि 9अगस्त 1925 को काकोरी में भारत की स्वाधीनता के यज्ञ में लगाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने उस समय खजाने को लेकर देश के क्रांतिकारियों को अर्पित किया था उस घटना को काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर उनका सम्मान करने का काम किया गया है देश को आजाद कराने के लिए वीर सपूतों ने अपने आप को देश को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को बदलते देख रहे हैं,पहले देश को पिछड़ा कहा जाता था आज भारत विरोधियों की आंख में आंख डालकर बात करने वाला देश है। भारत युवाओं के लिए स्टार्टअप लेकर खड़ा है, भारत निवेश का बेहतरीन गंतव्य है। दुनिया के सभी निवेश को आमंत्रित कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं 25 करोड लोगों के जीवन में परिवर्तन हुआ है। उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बन रहा है। 2014 में पूरे देश में 431 मेडिकल कॉलेज थी।आज 2025 में 818 मेडिकल कॉलेज हैं। आज पूरे देश में 23 एम्स हैं। 2014 से पहले एमबीबीएस की 51,348 सीट थी आज 1,28,926 एमबीबीएस की सीट है। आज युवा जॉब सीकर नहीं,जॉब क्रेटर बन रहा है। अब यूपी में दंगा नहीं सब चंगा है। आज सुरक्षा में कोई से नहीं लग सकता है बेटी एवं व्यापारी सभी सुरक्षित हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर जनपद सिद्धार्थ नगर में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। बुद्ध का प्रसाद काला नमक चावल की मांग बहुत अधिक है इसको ओडीओपी में शामिल कर इसके ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए कार्य किया जा रहा है कपिलवस्तु में सीएफसी केंद्र स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरी देने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है।उन्होंने कहा गोरखपुर शामली एक्सप्रेस वे बन रहा है। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की सुविधा युवाओं को दी जा रही है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है इन कोचिंग में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिला अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंक पीओ तथा अन्य लोग क्लास लेंगे।
आईटीआई में एआई के बारे में बताया जा रहा है। बेटियों की सुरक्षा में आज कोई सेंध नहीं लगा सकता।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 5 लाख तक उपचार की निशुल्क व्यवस्था की गई है, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन फ्री राशन दिया जा रहा है। 9 वर्ष पूर्व प्रदेश में 41 मेडिकल कॉलेज थे,आज 9 वर्षों में 83 हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है।अंत में मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को 80 वे स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह माधव प्रसाद त्रिपाठी की धरती है,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनपद सिद्धार्थनगर को आकांक्षी जनपद से अग्रणी जनपद बनने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई है जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री रसोईया चौकीदार आदि का मानदेय बढ़ाए जाने पर विभिन्न संगठनों द्वारा धन्यवाद पत्र दिया गया है शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है।विश्व में सिद्धार्थनगर की पहचान गौतम बुद्ध से है गौतम बुद्ध ने अहिंसा करुणा का संदेश दिया था। काला नमक चावल जनपद की पहचान है जिसे पूरे विश्व में एक जनपद एक उत्पाद में शामिल करने का काम किया गया है,आज 18,000 हेक्टेयर में काला नमक चावल की खेती हो रही है 40,000 किसान इससे जुड़े हैं,बहराइच से संतकबीरनगर नई रेल लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है हरित क्रांति में उत्तर प्रदेश आगे है दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है।

विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी की जन्म स्थली है। हमारे पूर्वजों द्वारा 1915 में इस विद्यालय की नींव रखी गई, यह विद्यालय 109 वर्ष पुराना है। बहुत समय से इस मैदान में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बहुत बड़ी संख्या में जनता आई है। विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा तब तक समाज का विकास नहीं होगा। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाज की अंतिम व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा,जनपद सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद से ,(एक्सप्रेशन) विकसित जनपद की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा बांसी में अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया,जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जनप्रतिनिधिगण, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी,भारी संख्या में जनता उपस्थित थी,कार्यक्रम समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी पूर्व शिक्षा मंत्री राजा जयप्रताप सिंह के आवास पर जाकर मुलाकात की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *