Thu. Sep 10th, 2026

यूपी के विकास का इंजन बनेगा टेक्सटाइल सेक्टर- सीएम योगी

यूपी के विकास का इंजन बनेगा टेक्सटाइल सेक्टर- सीएम योगी

अब दंगा मुक्त, माफिया मुक्त और कर्फ्यू मुक्त है उत्तर प्रदेश – सीएम योगी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के हथकरघा एवं कात्रोद्योग क्षेत्र को नई पहचान और वैश्विक बाजार में मनबूत जगह दिलाने के उद्देश्य से यूपी टेक्स-2026 का आयोजन मंगलवार से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हो गया। दो दिवसीय आयोजन 8 और 9 सितंबर को हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्‌घाटन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोकल टेक्सटाइल हब की दिशा में आयोजित यूपी टेक्स कॉन्क्लेव प्रदेश के करोद्योग के विकास का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि ‘यू’ का मतलब हो ‘अप’ है और ‘अप’ यानी अनलिमिटेड पोटेशियल। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की टेक्सटाइल विरासत बेहद पुरानी है। वैदिक साहित्य में सोने के तारों से बने कात्रों का उल्लेख मिलता है। अपेच्या में भगवान राम के समय बनारस के रेशमी वरत्रों का उल्लेख मिलता है। वनवास के दौरान मां जानकी को दिव्य काय मिलने का भी वर्णन है। उन्होंने कहा कि महाभारत के राजसूय यज्ञ में युधिष्ठिर को काशी के राजा की ओर से सूती वस्त्र दिए गए थे। रोम और ग्रीक सभ्यताओं के संदर्भ में थे भारत और उत्तर प्रदेश के करवों के वहां पहुंचने का उल्लेख मिलता है। मुख्यमंत्री ने बनारस, कानपुर, सीतापुर और मेरठ को प्रदेश की समृद्ध टेक्सटाइल विरासत और क्षमता का उदाहरण बताया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के पास विरासत के साथ-साथ हुनर, मानव संसाधन, बड़ा घरेलू बाजार और उद्योग-उद्यमिता की क्षमता मौजूद है। दुनिया को सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति भी भारत के पास है। उनहोंने कहा कि प्रदेश के करीब पांच लाख बुनकर इस क्षेत्र के रीयल हीरो हैं। देश के कुल फैक्ट्री उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 14 फीसदी है। कृषि के बाद टेक्स्टाइल क्षेत्र सबसे अधिक रोजगार देने वाले क्षेत्रों में शामिल है।

सीएम ने कहा कि यूपी ने टेक्सटाइल सेक्टर को इनोवेशन और टेक्नोलॉजी से जोड़ने की दिशा में काम किया है। देश को 350 अरब डॉलर की टेक्सटाइल इकोनॉमी के साथ 100 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने दाया किया कि पिछले वर्षों में पूपी के इस क्षेत्र में 56 फीसदी की घोथ हुई है। सीएम योगी ने कहा कि पहले सूबे में हर दिन एक दंगा होता था। इंडस्ट्री फ्रेंडली पॉलिसी सपा सरकार में नहीं थी। प्रदेश में फैक्ट्री लगाने को कल्पना नहीं थी। व्यापारी सुरक्षित नहीं य तो फैक्ट्री कैसे सुरक्षित रहता। आज यूपी दंगा मुक्त, माफिया मुक्त ,कर्फ्यू मुक्तहै। आज कोई माफिया पहले की तरह जीप में नहीं घूम सकता है। कोई माफिया जीप में पिस्तौल नहीं लहरा सकता। उन्होंने कहा, अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करेगा तो उसके दो ही ठिकाने होंगे-या तो जेल या तो जहन्नुम।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *