Sun. Jul 19th, 2026

थाना मोहाना मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग करवाकर रूठे हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए किया राजी! दोनों को खुशी-खुशी एक साथ किया विदा

थाना मोहाना मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग करवाकर रूठे हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए किया राजी! दोनों को खुशी-खुशी एक साथ किया विदा

मोहाना/सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना की मिशन शक्ति टीम ने एक बिखरते हुए परिवार को काउंसलिंग कर समझाकर एक साथ रहने के लिए दोनों को राजी कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेल्टीकर टोला घिरौली निवासी सरिता ने पति शक्तिमान से हुए विवाद को लेकर थाना मोहाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर मिशन शक्ति है टीम ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की और आपसी मतभेद दूर करकर रूठे हुए पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ बात करने का प्रयास किया। बातचीत के दौरान पति- पत्नी साथ साथ रहने पर आपसी सहमति जताई। इसके बाद मिशन शक्ति पुलिस टीम ने दोनों को खुशी-खुशी एक साथ विदा किया।

इस सराहनीय काउंसलिंग कार्य में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद भारती तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल काजल अग्रहरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत घरेलू विवादों को संवाद और आपसी समझ से सुलझाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है, ताकि कोई भी परिवार बिखरने से बच सकें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *