भारत-नेपाल बॉर्डर पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने समन्वय बैठक कर बार्डर पर संयुक्त निगरानी पर एक दूसरे के सहयोग दिए जाने पर सहमति जताई
खुनुवां/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल बॉर्डर पर शनिवार को सीमा सुरक्षा व्यवस्था, नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गो तस्करी, भारत नेपाल राष्ट्र के अतिरिक्त अन्य राष्ट्र के अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों की एसएसबी सीमा चौकी के बार्डर चेकिंग पोस्ट भवन में एसएसबी कमाण्डेंट उज्जवल दत्ता की अध्यक्षता में एपीएफ नेपाल,नेपाल पुलिस, एसएसबी, खुनुवां पुलिस व कस्टम विभाग के अधिकारियों व खुनुवां कस्बा के व्यापारियों के साथ बैठक हुई।बैठक का उद्देश्य सीमा की सुरक्षा को मजबूत करना और संवेदनशील बिन्दुओं की पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाना था।
उपरोक्त बैठक के बाद सहायक कमाण्डेंट अभिषेक सिंह ने अन्य एजेंसियों के साथ बार्डर पर वाहनों व हर आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच कराने व सीमावर्ती गांवों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील किया। दोनो देशों के अधिकारियों की समन्वयक बैठक में सीमा चौकियों, एसएसबी की तैनाती, निगरानी व्यवस्था एवं स्थानीय पुलिस व दोनों देशों के समन्वय की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी, नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, सीमावर्ती कस्बों में व उससे होने वाले दुष्परिणाम तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियन्त्रण सुनिश्चित करने की दिशा में एक दूसरे के सहयोग दिए जाने पर सहमति जताई।
इस दौरान बैठक में एसएसबी सब इंस्पेक्टर पंकज सिंह, चौकी इंचार्ज वि सुरेश यादव, कस्टम इंस्पेक्टर रमेश कुमार, एपीएफ इंस्पेक्टर हरित बढुवाल, मर्यादपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश गिरी, व्यापार मण्डलल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी, सन्तोष कुमार गुप्ता, है कुबेर चन्द्र, कृष्ण कुमार मिश्र, अनिल कसौधन सहित अन्य व्यापारी व ग्रामीण मौजूद रहे। सोर्स विज्ञप्ति।

