थाना शिवनगर डिड़ई परिसर सहित क्षेत्र में हुआ सघन वृक्षारोपण, शुद्ध ऑक्सीजन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सिद्धार्थनगर से न्यूज़ 17 इंडिया संवाददाता, कौशलेश मिश्र की रिपोर्ट…
बांसी, सिद्धार्थनगर। “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत शुद्ध ऑक्सीजन एवं पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रविवार को जनपद के थाना शिवनगर डिड़ई परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय जनता ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बाँसी शुबेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में चलाया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना परिसर के अलावा क्षेत्र के निम्नलिखित स्थानों पर पौधारोपण किया।पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत औषधीय और छायादार पौधों को प्राथमिकता दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जामुन, सागौन, पीपल, पलाश, हरसिंगार, अर्जुन और शीशम जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने मौके पर उपस्थित आम जनमानस और समस्त पुलिसकर्मियों को हरियाली बढ़ाने तथा रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन की तरफ से क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई कि वे भी अपने आस-पास खाली जमीनों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस महा- अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

