शोहरतगढ़ में बस अड्डा नहीं बनने से हर मौसम में सड़क पर खड़े होकर बस पकड़ने को मजबूर हैं यात्री
शोहरतगढ कस्बे में न बस स्टेशन! न ठहराव का इंतजाम! मजबूरी में बारिश में भीगकर करते हैं बस का इंतजार
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ कस्बे में रोडवेज बस का उचित ठहराव न होने व बस स्टेशन न बनने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे भीगकर यात्री बस का इंतजार करने को मजबूर हैं। बस जगह-जगह रोड पर ही यात्रियों को छोड़कर चली जा रही है। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल व शोहरतगढ़ क्षेत्र के आसपास के लगभग सैकड़ों गांव के लोग यहां से दिल्ली, बनारस, बलरामपुर, मुंबई, लखनऊ आदि महानगरों में जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए उचित यात्री निवास स्थान भी नहीं बना है। ऐसे में यात्रियों को रोडवेज बस पकड़ने के लिए ठहरने का कोई उचित ठिकाना ही नहीं मिल रहा है,बसों के आवागमन आदि की जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। कस्बे में ठहराव का स्थान निर्धारित नहीं होने से गोरखपुर, सिद्धार्थनगर व बढ़नी की तरफ आने जाने वाले रोडवेज बस के चलते शोहरतगढ़ कस्बे अक्सर जाम लग जाता है,मजबूरी में यात्रियों को फुटपाथ पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
लंबे अरसे से कस्बे व क्षेत्र की जनता की मांग के बाद शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस स्टेशन बनवाने के लिए वर्तमान विधायक विनय वर्मा के प्रयास से बस अड्डे की स्वीकृति तो मिल गई! लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक लोगों को बस स्टेशन बनने का इंतजार है। वही शासन से मंजूर मिलने के बाद पिछले साल जमीन का सीमांकन भी कराया जा चुका है। अगर जल्द से जल्द बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया तो ये परियोजना अधर में लटक जाएगा।
शोहरतगढ़ कस्बे के स्थानीय व्यापारियों के द्वारा विगत कई वर्षों से अनेकों बार बस स्टेशन की मांग की गई! स्थानी विधायक के प्रयास के बाद बस अड्डे की स्वीकृति मिली,उसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा जमीन का सीमांकन भी हो गया है,इसके बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं बस का इंतजार कर रहे लोगों ने बताया कि ट्रेन का समय सारणी लोगों के समय के मुताबिक न होने पर कहीं आने-जाने के लिए रोडवेज बस या प्राइवेट साधन ही एकमात्र सहारा है।

