Fri. Apr 17th, 2026

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की 12 अप्रैल को होगीमासिक बैठक– ई0 अनंत मिश्र महामंत्री

गोरखपुर,दिनांक 11 अप्रैल 2026

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की 12अप्रैल को होगी
मासिक बैठक– ई0 अनंत मिश्र महामंत्री

गोरखपुर: दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक कल दिनांक 12 अप्रैल, 2026 रविवार को गोरखपुर में सायं 4 बजे से आयोजित की जाएगी। यह बैठक समिति के महामंत्री इं० अनन्त मिश्र के निज आवास म०सं० 636-ए, जटेपुर दक्षिणी, धर्मशाला बाज़ार, गोरखपुर (गोलघर काली मंदिर के पीछे, ऑटो पार्ट्स मार्केट गली में, निकट बजरंग ऑटो एजेंसी) पर संपन्न होगी। बैठक में गत माह आयोजित “होली मिलन समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन” की विस्तृत समीक्षा की जाएगी तथा कार्यक्रम के सफल संचालन, अनुभवों एवं सुधार योग्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त समिति की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार एवं अन्य समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।समिति के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण से समय से उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव देने का अनुरोध किया गया है, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सके।उक्त आशय की जानकारी इं० अनन्त मिश्र महामंत्री, दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति, गोरखपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। 📞+91 9451685530

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *