Tue. Jul 21st, 2026

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की मासिक बैठक संपन्न,स्थापना दिवस समारोह 01 नवम्बर को होगा

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की मासिक बैठक संपन्न,स्थापना दिवस समारोह 01 नवम्बर को होगा

गोरखपुर, 19 जुलाई 2026

गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर की मासिक बैठक आज समिति कार्यालय, अशोक नगर, बशारतपुर में समिति के अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति का स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन आगामी 01 नवम्बर, 2026 दिन रविवार को गोकुल अतिथि भवन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं, उत्तरदायित्वों एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

उपरोक्त बैठक में समिति की वार्षिक स्मारिका “दिव्य प्रकाश” के प्रकाशन हेतु मौलिक लेख, वैवाहिक परिचय विवरण, विज्ञापन एवं सहयोग प्राप्त करने के संबंध में कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही मेधावी प्रोत्साहन सम्मान समारोह की चयन प्रक्रिया, समिति की सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार तथा कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के दायित्वों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता एवं समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

आज के इस बैठक में विशिष्ट संरक्षक जी. के. पाण्डेय, इं0 पी. एन. मिश्र एवं अशोक मिश्र, अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष इं0 अरविंद कुमार पाठक, महामंत्री इं0अनन्त मिश्र, संगठन मंत्री इं0रजनीश मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य अभय पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्र एवं सतीश कुमार मिश्र,रमेश चन्द्र पाण्डेय एवं राज कुमार मिश्र,तथा अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री इं0 अनन्त मिश्र ने किया।

उक्त आशय की जानकारी इं0 अनन्त मिश्र,महामंत्री.दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर द्वारा दी गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *