Wed. Sep 23rd, 2026

बांसी में श्री नारायणी मल्टी- स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सांसद पाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन! मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं-प्रबंधक

बांसी में श्री नारायणी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का सांसद पाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन! मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं-प्रबंधक

बांसी,सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर क्षेत्र के निवासियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से बांसी-बस्ती रोड पर नवनिर्मित श्री नारायणी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का रविवार को भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी और मेंहदावल विधायक अनिल मणि त्रिपाठी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान आनंद मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव और शिशिर शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

अस्पताल प्रबंधक के अनुसार ‘आपकी सेवा हमारा संकल्प’ के ध्येय के साथ शुरू हुए इस अस्पताल के संस्थापक डॉ. पी. पी. मिश्रा “MD – Medicine, पूर्व AIIMS रेजीडेंट” और सह-संस्थापक डॉ. आकांक्षा मिश्रा हैं। अस्पताल की मुख्य विशेषताएं और डॉक्टरों की टीम में अनुभवी डॉक्टरों की टीम डॉ. पी0पी0.मिश्रा (डायबिटीज व क्रिटिकल केयर), डॉ. अमित नायक (लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. आदित्य धर द्विवेदी (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), डॉ. अवधेश उपाध्याय, डॉ. मधुलिका राय (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. अनिमेश कुमार राव सेवाएं देंगे।

अस्पताल प्रबंधक के अनुसार इस हॉस्पिटल में डिजिटल एक्स-रे, 2D/3D/4D अल्ट्रासाउंड और सटीक जांच के लिए पथकाइंड लैब की सुविधा। 24/7 आपातकालीन सेवा- ओपीडी, ईसीजी, नेबुलाइजर और टीकाकरण सहित सभी आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी।
अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि, इस मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के खुलने से अब स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय हर बीमारी का इलाज मिल सकेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *